Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Politics»उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: कौन किसका देगा वोट, देखिए सियासी पत्तों की चाल
Politics

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: कौन किसका देगा वोट, देखिए सियासी पत्तों की चाल

कल होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, जहां एनडीए और विपक्ष के उम्मीदवार सीधा मुकाबला कर रहे हैं। जानिए कौन-कौन सा दल किसको समर्थन दे रहा है और कौन दूर रह सकता है।
By Samsul HaqueSeptember 8, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने कहा है कि मतदान कल मंगलवार को संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में होगा। मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा। राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल होते हैं। राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र हैं और इसलिए, चुनाव में भाग लेने के हकदार हैं।

कल होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव

बयान के अनुसार, संसद भवन में मतदान की व्यवस्था 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी द्वारा की जा रही है। बयान में कहा गया है, मतगणना उसी दिन शाम 6 बजे शुरू होगी और उसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। राधाकृष्णन तमिलनाडु में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, जबकि रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।

कौन किसको देने जा रहा है अपना वोट?

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अब धीरे-धीरे गैर एनडीए और गैर इंडिया गठबंधन राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। दक्षिण के दो राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के सियासी दलों को रिझाने की दोनों गठबंधनों की मुहिम के बीच दो तटस्थ दलों- नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) और तेलंगाना की विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मतदान में भाग नहीं लेने की संभावना है, क्योंकि ये दोनों दल दोनों ही गठबंधनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं।

दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वायएसआरसीपी ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टी सांसद अयोध्या रामी रेड्डी ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल जगनमोहन रेड्डी की वायएसआरसीपी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं है। बावजूद इसके अपने पुराने राज्य के निवासी और विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का समर्थन नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रेड्डी का समर्थन करने का फैसला किया है।

बीजेडी और बीआरएस के सूत्रों ने कहा कि उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कल मतदान से पहले अंतिम फैसला लेगा लेकिन, फिलहाल, उनका मानना ​​है कि मतदान से दूर रहना ज़्यादा उचित विकल्प होगा। बता दें कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। एनडीए उम्मीदवार को 439 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार को 324 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं। राधाकृष्णन तमिलनाडु से जबकि रेड्डी तेलंगाना से हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव को विपक्ष ने वैचारिक लड़ाई बताया है, जबकि संख्याबल सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में है।

इस खबर को भी पढ़ें: NDA का बड़ा दांव: सीपी राधाकृष्णन को उतारकर डीएमके को डबल टेंशन!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.