Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Interesting | इस दादी की फिटनेस देखकर 25 साल के लड़के भी करना चाहते हैं डेट
Interesting

इस दादी की फिटनेस देखकर 25 साल के लड़के भी करना चाहते हैं डेट

लंदन की 55 वर्षीय आंद्रेया सनशाइन अपनी फिटनेस और खूबसूरती से युवाओं को हैरान कर रही हैं। रोज 3 घंटे वर्कआउट और सालभर में 5,400 अंडे खाने की डाइट उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
By Samsul HaqueSeptember 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: यहां की 55 वर्षीय आंद्रेया सनशाइन अपनी फिटनेस और खूबसूरती से युवाओं तक को हैरान कर देती हैं। इस अधेड महिला को 25 साल तक के युवा लड़के भी अपनी गर्लफ्रेंड बनाने और दोस्ती करने के लिए उत्सुक रहते हैं। 55 वर्षीय महिला एंड्रिया सनशाइन, जो कम उम्र में ही दादी बन गईं, अपनी अद्भुत काया और जवां लुक से इस बात को साबित कर रही हैं। फिटनेस से ही उम्र अब स्वस्थ रहने में कोई बाधा नहीं रही।

आंद्रेया का कहना है कि उन्हें इस तरह की अटेंशन बिल्कुल पसंद नहीं है। आंद्रेया सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस टिप्स और ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। उनकी फिटनेस का राज़ है रोजाना कम से कम तीन घंटे तक का वर्कआउट। वह एक घंटे तक कार्डियो करती हैं और फिर वेट ट्रेनिंग, जो उनके वर्कआउट का पसंदीदा हिस्सा है।

जिम में उन्हें अक्सर पुरुषों से फ्लर्ट करने की कोशिशों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह साफ कहती हैं कि उनका ध्यान केवल फिटनेस पर होता है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में बताया कि जिम में लोग उन्हें ‘बीस्ट’ कहते हैं, क्योंकि वह किसी भी उम्र के पुरुषों से ज्यादा मेहनत करती हैं। आंद्रेया का मानना है कि वह उम्रदराज महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं और इस उम्र में भी खुद को जीवन के सबसे फिट दौर में महसूस करती हैं। उनकी खूबसूरती और ताकत के पीछे सिर्फ वर्कआउट ही नहीं बल्कि उनका डाइट प्लान भी अहम भूमिका निभाता है। खासतौर पर अंडे उनकी डाइट का मुख्य हिस्सा हैं। उन्होंने खुलासा किया कि फिट रहने के लिए वह हर साल करीब 5,400 अंडे खाती हैं।

पहले वह महीने में लगभग 150 अंडे खाती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी डाइट को और सख्त बना लिया है और रोजाना 15 अंडे खाती हैं। इसका मतलब है कि महीने में 450 और साल में 5,400 अंडे उनकी डाइट में शामिल होते हैं। आंद्रेया का कहना है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर इतनी गंभीर हैं कि डेट पर भी अंडे लेकर जाती हैं। उन्होंने हंसते हुए बताया कि उनके पार्टनर इस आदत को मज़ाक में लेते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग जो उनसे डेट करते हैं वे भी फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े होते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

थाईलैंड की बेकरी का अजीब क्रॉइसांट वायरल, देखकर लोग रह गए हैरान

July 13, 2026

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

टिकटॉक पर किस करने वाले कपल को मिली खौफनाक सजा; सरेआम बरसाए गए कोड़े

July 3, 2026

RECENT ADDA.

न्यायपालिका पर सीधा हमला, हाईकोर्ट ने खारिज की धनबाद जज मर्डर केस के दोषियों की अपील

July 14, 2026

मानव तस्करी पर CID ने सभी जिलों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, दिल्ली में बनेगी राष्ट्रीय SOP

July 14, 2026

आधी रात बिना हस्ताक्षर जारी हुआ रिजल्ट, आयोग कार्यालय का घेराव, सीसीटीवी फुटेज जांचने की मांग

July 14, 2026

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, युवती को 7 दिनों तक बनाया बंधक, किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

July 14, 2026

यात्रा और मेला को देखते हुए रांची पुलिस की सख़्ती, व्यापक यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान शुरू

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.