फॉण्ट कनवर्टर NEW

जम्मू-कश्मीर बाढ़ पर विपक्षी नेता की अमित शाह से अहम मुलाकात

India News: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने से आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजभवन, जम्मू में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा से

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने से आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजभवन, जम्मू में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और केंद्र सरकार से त्वरित मदद की मांग की।

शर्मा ने गृह मंत्री को बताया कि बाढ़ और बारिश की तबाही में कई लोगों की जान गई है। पशुधन बह गया है और लोगों की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। सड़कों के टूट जाने से कई गांव संपर्क से कट गए हैं। वहीं, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सेवाएं भी पूरी तरह ठप हो चुकी हैं।

विपक्ष के नेता ने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में केंद्र की विशेष टीमें भेजी जाएं ताकि नुकसान का पारदर्शी आकलन हो सके और जरूरत के हिसाब से सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने तत्काल राहत पैकेज की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसमें वित्तीय मदद, अस्थायी आश्रय, खाद्य सामग्री और आवश्यक सेवाओं की बहाली शामिल होनी चाहिए।

शर्मा ने यह भी कहा कि लंबे समय के लिए सड़कों, बिजली और जल आपूर्ति जैसी सुविधाओं के पुनर्निर्माण की ठोस योजना बनाई जानी चाहिए।

गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस मुश्किल घड़ी में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram