Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»क्या सच में घोड़ा कर सकता था गणितीय गणना? जानिए क्लेवर हंस की अनोखी कहानी
Social/Interesting

क्या सच में घोड़ा कर सकता था गणितीय गणना? जानिए क्लेवर हंस की अनोखी कहानी

20वीं सदी की शुरुआत में जर्मनी का एक घोड़ा “क्लेवर हंस” पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना। कहा जाता है कि वह गणितीय सवालों के जवाब देने, कैलेंडर समझने और इंसानों के संकेत पढ़ने में माहिर था। उसकी अनोखी क्षमता ने विज्ञान और मनोविज्ञान को नई दिशा दी।
By Samsul HaqueAugust 28, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: लंबे समय तक जानवरों और इंसानों की समझ व बुद्धिमता को अलग-अलग स्तरों पर आंका गया। कई शोधों में यह देखा गया है कि कुछ जानवरों में इंसानों जैसी बुद्धिमत्ता की झलक मिलती है। 20वीं सदी की शुरुआत में जर्मनी का एक घोड़ा इस सोच को बदलने का कारण बना, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इंसानों की तरह गणितीय गणनाएं कर सकता था एक घोडा

इस घोड़े का नाम था क्लेवर हंस, जिसके बारे में दावा किया गया कि वह इंसानों की तरह गणितीय गणनाएं कर सकता है। क्लेवर हंस एक रूसी ट्रॉटिंग घोड़ा था, जिसे बुजुर्ग शिक्षक वॉन ओस्टेन ने वर्षों तक प्रशिक्षित किया। कहा जाता है कि हंस सवालों का जवाब “हां” या “ना” में सिर हिलाकर देता था या फिर अपने खुरों से जमीन पर ठोककर संख्याएं बताता था। यही नहीं, वह दिशाओं में अंतर कर सकता था, रंगों को पहचान सकता था, घड़ी पढ़ सकता था, ताश के पत्तों को पहचान सकता था और कई जटिल अवधारणाओं को भी समझता हुआ दिखाई देता था। उसकी सबसे चौंकाने वाली क्षमता थी कैलेंडर का ज्ञान। वह सवाल का सटीक जवाब देता कि अगर किसी महीने की आठ तारीख मंगलवार हो, तो अगला शुक्रवार किस तारीख को पड़ेगा।

कुछ अनुमानों के अनुसार, उसकी मानसिक क्षमता 13-14 साल के बच्चे के बराबर मानी गई। जाहिर है, इतनी क्षमता को लेकर लोगों में संदेह भी था और सवाल भी। इसी कारण उसकी क्षमताओं की आधिकारिक जांच भी हुई। जर्मन शिक्षा बोर्ड ने 1904 में एक आयोग बनाया, जिसे “हंस आयोग” कहा गया। इसमें शिक्षकों से लेकर बर्लिन चिड़ियाघर के निदेशक तक शामिल थे। व्यापक जांच के बाद यह निष्कर्ष निकला कि हंस के प्रदर्शन में किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं थी। इसके बावजूद मामला पूरी तरह सुलझा नहीं। जांच को आगे मनोवैज्ञानिक ओस्कर फुंग्स्ट को सौंपा गया। उन्होंने सावधानी से प्रयोग किए और पाया कि हंस वास्तव में गणित नहीं समझता था, बल्कि वह अपने सामने मौजूद इंसानों के सूक्ष्म हावभाव और शारीरिक संकेतों को पढ़ लेता था। जब सवाल पूछने वाले को खुद जवाब पता नहीं होता था, तो हंस भी जवाब नहीं दे पाता था। यानी हंस की बुद्धिमत्ता गणना करने की नहीं बल्कि बारीकी से संकेत पकड़ने की थी। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि उसकी क्षमता सामान्य थी।

इंसानों के सूक्ष्म इशारों को पढ़कर सही प्रतिक्रिया देना अपने आप में अद्भुत था। फुंग्स्ट ने भले ही हंस की गणितीय प्रतिभा को नकार दिया, लेकिन वॉन ओस्टेन ने अपने घोड़े पर विश्वास बनाए रखा और जर्मनी भर में उसका प्रदर्शन करवाते रहे। 1909 में ओस्टेन की मृत्यु के बाद हंस कई मालिकों के पास गया और अंततः प्रथम विश्व युद्ध में सैन्य घोड़े के रूप में इस्तेमाल हुआ। माना जाता है कि 1916 में वह युद्ध में मारा गया। क्लेवर हंस की कहानी आज भी यह सवाल खड़ा करती है कि जानवरों की समझदारी को कैसे परिभाषित किया जाए। भले ही वह इंसानों की तरह गणित नहीं समझता था, लेकिन उसकी क्षमता ने यह साबित कर दिया कि जानवरों की बुद्धिमत्ता को कम आंकना गलत होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

Cloudflare में एआई की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

May 8, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.