फॉण्ट कनवर्टर NEW

103 टेस्ट मैचों के बाद पुजारा ने कहा अलविदा, जानें संन्यास की असली वजह

Sports News: क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में युवाओं को अवसर देने के लिए संन्यास लिया है। पुजारा ने रविवार को अचानक ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। पुजारा ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Sports News: क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में युवाओं को अवसर देने के लिए संन्यास लिया है। पुजारा ने रविवार को अचानक ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। पुजारा ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था, इसके बाद से ही वह टीम से बाहर थे। पुजारा ने इसके एक दिन बाद कहा कि उन्होंने अपने संन्यास के फैसले से पहले परिवार में सभी से बात की थी।

इस क्रिकेटर ने अपने टेस्ट करियर में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। वह भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 21301 रन भी बनाए हैं। पुजारा ने कहा, संन्यास की योजन एक सप्ताह से चल रही थी। मैं पिछले कुछ साल से भारतीय टीम से बाहर रहा हूं और घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं। इसलिए मैंने सोचा कि ये सही समय है कि मुझे युवा खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में जगह खाली कर देनी चाहिये। उन्होंने साथ ही कहा, जब आप ऐसे फैसला लेते हैं, तो आप अपने परिवार और अपने सबसे बड़े खिलाड़ियों से बात करने के बाद ही यह फैसला लेते हैं, इसलिए मैंने सभी से सलाह ली और फिर मैंने फैसला किया कि आगे बढ़ना सबसे जरुरी है।

गौरतलब है कि पुजारा ने साल 2010 से 2023 तक के अपने करियर में 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाये हैं। राहुल द्रविड़ के संन्यास लेने के बाद वह कठिन हालातों में टीम को संभालते रहे हैं। पुजारा ने साल 2018 और 2021 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम से दूर रहने के दौरान ही पुजारा ने कमेंट्री की ओर रुख किया और वह भारत-इंग्लैंड सीरीज की प्रसारण टीम का हिस्सा रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram