फॉण्ट कनवर्टर NEW

आरएसएस पूर्व संघ चालक का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा समेत कई नेता पहुंचे

Palamu News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पलामू के पूर्व विभाग संघ चालक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता ध्रुव नारायण सिंह का मंगलवार को मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पलामू के पूर्व विभाग संघ चालक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता ध्रुव नारायण सिंह का मंगलवार को मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से शामिल हुए। वे रांची से सड़क मार्ग से सीधे पलामू पहुंचे और कोयल नदी तट स्थित राजा हरिश्चंद्र घाट पर परिवारजनों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ध्रुव नारायण सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा के प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम, डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, संघ के स्वयंसेवक और आमजन उपस्थित रहे।

बताते चलें कि 80 वर्षीय ध्रुव नारायण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram