फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में कोयला तस्करों पर CCL की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हाईवा समेत पकड़ा गया बड़ा जखीरा

Ramgarh News: झारखंड में कोयला तस्करी पर नकेल कसने के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने सोमवार की रात ऐतिहासिक कार्रवाई की। रजरप्पा प्रक्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त छापेमारी में पांच हाईवा गाड़ियां पकड़ी गईं, जिनमें अवैध कोयला लदा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ramgarh News: झारखंड में कोयला तस्करी पर नकेल कसने के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने सोमवार की रात ऐतिहासिक कार्रवाई की। रजरप्पा प्रक्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त छापेमारी में पांच हाईवा गाड़ियां पकड़ी गईं, जिनमें अवैध कोयला लदा था। यह पहला मौका है जब सीसीएल ने गाड़ियों को मौके से जब्त किया और तस्करों को खदेड़कर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जैसे ही सीसीएल टीम जंगल क्षेत्र में पहुंची, तस्करों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि ब्लैक थार कार पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने छापेमारी टीम की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर पत्थरबाजी हुई और शीशे भी तोड़ दिए गए। टीम ने उस थार वाहन का नंबर (0013) भी पुलिस को सौंप दिया है।

उधर, जैसे ही गाड़ियों को पकड़ा गया, दो हाईवा चालकों ने बीच सड़क पर कोयला गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि तीन हाईवा अब भी लहरी टुंगरी जंगल क्षेत्र में खड़े पाए गए, जिन्हें सीसीएल टीम ने जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। सीसीएल टीम ने जंगल में छुपाए गए अवैध कोयले का बड़ा भंडार भी बरामद किया। रॉ कॉल साइडिंग के पास जंगल में तस्करों ने कोयले का विशाल स्टॉक जमा कर रखा था। इतना ही नहीं, वहां कोयला ढुलाई के लिए अस्थायी रास्ते भी बनाए गए थे ताकि रात के अंधेरे में आसानी से ट्रकों और हाईवा में कोयला लादकर बाहर निकाला जा सके।

ब्लैक थार पर सवार लोगों ने टीम पर किया हमला, दो हाईवा चालक भागे

जीएम कल्याणजी प्रसाद ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई के बाद मिले दस्तावेजों और तथ्यों को आधार बना कर कोयला माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम पर हमला हुआ था लेकिन इसके बावजूद सीसीएल अफसरों और कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाई और बड़ी मात्रा में अवैध कोयले को बरामद करने में सफलता हासिल की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram