Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पुतिन ने ट्रंप से अंग्रेजी में कहा- ‘नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को’ इस वाक्य पर दुनिया में होने लगी चर्चा
World

पुतिन ने ट्रंप से अंग्रेजी में कहा- ‘नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को’ इस वाक्य पर दुनिया में होने लगी चर्चा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueAugust 16, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को’ कहते हुए अंग्रेजी में न्यौता दिया। पुतिन आमतौर पर रूसी भाषा बोलते हैं और भाषणों में दुभाषियों का सहारा लेते हैं। ऐसे में उनका अंग्रेजी का इस्तेमाल अचानक से सुर्खियों में आ गया। यह छोटा-सा वाक्य केवल निमंत्रण नहीं था, बल्कि राजनीति के पन्नों में दर्ज होने वाला पल था। एक तरफ पुतिन का अंग्रेजी बोलना, दूसरी तरफ ट्रंप का सहज अंदाज, इन 2 बातों नेइंटरनेशनल मीडिया को खूब मसाला दिया। लोग यह जानने को उत्सुक हो गए कि आखिर पुतिन कितनी भाषाएं जानते हैं और क्या वे वास्तव में अंग्रेजी बोलते हैं या सिर्फ फॉर्मेलिटी निभाते हैं?

बता दें कि रूस और अमेरिका की राजनीति अक्सर सुर्खियों में रहती है। कभी हथियारों की होड़, कभी यूक्रेन पर टकराव और कभी व्यक्तिगत बयान। हर बार दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच मुलाकातें चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल में भी ऐसा ही हुआ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मातृभाषा रूसी है। इसलिए वे स्वाभाविक रूप से इसमें पूरी तरह पारंगत हैं। इसके अलावा पुतिन जर्मन भाषा भी धाराप्रवाह बोल लेते हैं। दरअसल, 1980 के दशक में केजीबी अधिकारी के तौर पर वह ड्रेसडेन (पूर्वी जर्मनी) में तैनात रह चुके हैं। वहां रहकर उन्होंने जर्मन को इतनी अच्छी तरह सीखा कि वे आज भी जर्मन पत्रकारों के साथ डायरेक्ट बातचीत कर सकते हैं।

अंग्रेजी की बात करें तो पुतिन इसे समझने में काफी सक्षम हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे कई बार दुभाषियों तक को सुधार देते हैं। पुतिन औपचारिक मंचों पर अंग्रेजी का प्रयोग कम करते हैं और अक्सर अनुवादक पर निर्भर रहते हैं। लेकिन इनफॉर्मल पलों में पुतिन अंग्रेजी बोलकर माहौल को सहज बनाने की कोशिश करते हैं। पुतिन का ट्रंप से नेक्स टाइम इन मॉस्को कहना एक हल्की-फुल्की दोस्ताना टिप्पणी हो सकती है। उन्हें डायरेक्ट कनेक्शन यानी बिना दुभाषिए के सीधे अपना संदेश देना ज्यादा प्रभावी लगा होगा। साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी एक और स्किल- यानी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ की झलक भी दिखा दी।

ट्रंप की बात करें तो मामला बिल्कुल साफ है। वे केवल अंग्रेजी भाषा जानते हैं और इसी में सहज रहते हैं। न तो वे दूसरी भाषाओं में बातचीत करते हैं और न ही किसी इंटरव्यू में इसका दावा करते हैं। हां, कभी-कभी मजाक में उन्होंने कहा है कि उन्हें कुछ शब्द स्पेनिश या फ्रेंच के आते हैं, लेकिन उन्होंने ज्ञान के तौर पर इसकी आजमाइश अभी तक नहीं की है। इसका मतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भाषाई मामले में पुतिन से पीछे हैं। उनका दायरा अंग्रेजी भाषा तक ही सीमित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.