फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

WhatsApp का नया ‘Motion Photo’ फीचर, तस्वीरों में दिखेगा पल और सुनाई देगा आवाज़

Social News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म WhatsApp एक नए अपडेट की टेस्टिंग कर रही है। इस नए फीचर को ‘Motion Photo’ नाम दिया गया है। वाबेटाइंफो के अनुसार, यह फीचर WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.25.22.29 में दिखाई दिया है और फिलहाल कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Social News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म WhatsApp एक नए अपडेट की टेस्टिंग कर रही है। इस नए फीचर को ‘Motion Photo’ नाम दिया गया है। वाबेटाइंफो के अनुसार, यह फीचर WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.25.22.29 में दिखाई दिया है और फिलहाल कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। Motion Photo एक ऐसा फीचर है जो किसी तस्वीर को और ज़्यादा जीवंत बना देता है। इसमें फोटो क्लिक करने से पहले और बाद के कुछ पलों को रिकॉर्ड किया जाता है, जिसमें न सिर्फ विज़ुअल मूवमेंट बल्कि ऑडियो भी शामिल होता है। यानी जब कोई यूज़र इस फीचर का इस्तेमाल करके फोटो भेजेगा, तो रिसीवर न सिर्फ उस पल को देख सकेगा बल्कि उसकी आवाज़ भी सुन पाएगा। गैलरी से इमेज चुनते समय, यूज़र्स को स्क्रीन पर एक नया आइकन दिखाई देगा, जिसमें प्ले बटन के चारों ओर एक रिंग और एक छोटा सर्कल होगा।

इस आइकन को टैप करके इमेज को Motion Photo के रूप में भेजा जा सकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यह सुविधा पहले से मौजूद है। उदाहरण के लिए, सैमसंग इसे ‘Motion Photos’ और गूगल पिक्सल इसे ‘टॉप शॉट’ के नाम से पेश करता है। हालांकि, WhatsApp पर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में Motion Photo कैप्चर करने की क्षमता होना ज़रूरी है। अगर आपके फोन में यह सुविधा नहीं है, तो भी आप दूसरों से भेजी गई Motion Photo को देख और सुन पाएंगे।WhatsApp सिर्फ इस फीचर पर ही काम नहीं कर रहा, बल्कि एक और बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है।

अब नंबर नहीं, Username से भी होगा चैट! WhatsApp ला रहा प्राइवेसी का बड़ा अपडेट

कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूज़र अपने फोन नंबर की जगह ‘यूज़रनेम’ शेयर कर पाएंगे। यह बदलाव प्राइवेसी को और मजबूत बनाएगा और यूज़र्स को अपने संपर्क साझा करने का एक सुरक्षित विकल्प देगा। फीचर का आइकन स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर होगा, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान रहेगा। यह अपडेट उन लोगों के लिए खासतौर पर रोमांचक होगा जो खास पलों को तस्वीरों में और भी वास्तविक तरीके से कैप्चर और शेयर करना पसंद करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram