Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»RDBA का डालसा पर गंभीर आरोप, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
#Trending

RDBA का डालसा पर गंभीर आरोप, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

By Muzaffar HussainAugust 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची जिला बार एसोसिएशन (RDBA) ने डालसा (DLSA) की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमवार, 11 अगस्त को बार भवन में आयोजित बैठक में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस लॉयर्स (ALADC) की चयन प्रक्रिया, मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थों को केस आवंटन में पारदर्शिता और बार सदस्यों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में LADC वकील को छोड़कर बाकी सभी डालसा में कार्यरत वकील मौजूद थे।

बैठक की अध्यक्षता RDBA अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने की, जबकि महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से डालसा के निर्णयों का विरोध किया गया और सचिव के रवैये पर आपत्ति जताई गई। विशेषकर, मध्यस्थों को केस देने में “पिक एंड चूज” की नीति अपनाए जाने का आरोप लगा। सदस्यों का कहना था कि जब तक केस आवंटन में पारदर्शिता नहीं आएगी, काम सही दिशा में नहीं हो सकेगा।

बैठक में यह भी कहा गया कि लोक अदालत या अन्य कार्यक्रमों में RDBA सदस्यों को जो मान-सम्मान दिया जाता था, वह अब नहीं मिल रहा है। पहली बार इस मुद्दे पर बैठक होने के कारण कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया, लेकिन एक सप्ताह बाद पुनः बैठक कर आगे की रणनीति तय करने की बात कही गई।

ALADC की चयन प्रक्रिया पर भी बार एसोसिएशन ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि चयन में केवल स्थानीय अधिवक्ताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार, डालसा ने पिछले सप्ताह 31 वकीलों का चयन किया था, जिसमें सिर्फ 12 ही RDBA से जुड़े हैं, जबकि बाकी अन्य बार के सदस्य हैं। इसको लेकर असंतोष साफ नजर आया।

बैठक में उपाध्यक्ष बीके राय, प्रशासनिक सचिव अभिषेक कुमार भारती, पुस्तकालय सचिव प्रदीप चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी, सहायक कोषाध्यक्ष दीनदयाल सिंह, और कार्यकारिणी सदस्य शंकर कुमार शर्मा, असीम कच्छप, सोसन नाग, मनीष कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे। डालसा के पैनल वकील, मध्यस्थ और प्लीडर कमीशन भी बैठक में शामिल हुए, लेकिन डालसा में तैनात डिफेंस वकील अनुपस्थित रहे।

RDBA ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि डालसा का रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में कड़े कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.