Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार में नेताओं की सुरक्षा बढ़ी: डिप्टी सीएम को Z+ और तेजस्वी को Z श्रेणी की कड़ी सुरक्षा
Bihar

बिहार में नेताओं की सुरक्षा बढ़ी: डिप्टी सीएम को Z+ और तेजस्वी को Z श्रेणी की कड़ी सुरक्षा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पांच नेताओं की सुरक्षा श्रेणी बढ़ा दी है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार Z+, Z, Y+ और Y कैटेगरी में सुरक्षा दी जाएगी, जिसमें एनएसजी और केंद्रीय बलों के कमांडो भी शामिल होंगे।
By Samsul HaqueAugust 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव करीब हैं। इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश सरकार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पांच नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अररिया सांसद प्रदीप कुमार, बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जेड प्लस और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, प्रदीप सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को वाई प्लस जबकि नीरज कुमार को वाई श्रेणी सुरक्षा दिए जाने का फैसला लिया है। विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

बता दें कुछ दिनों पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। नवादा से पटना लौटते समय पटना के मरीन ड्राइव के पास उनके काफिले में एक कार घुस गई थी। इससे पहले उनके काफिले में शामिल एक कार को टक्करर मारने की घटना भी हुई थी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव लंबे समय से अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे।

बता दें जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा श्रेणी होती है। किसी व्यक्ति को यह सुरक्षा देने से पहले गृह मंत्रालय राज्य सरकार से सलाह के बाद फैसला लेता है। जेड प्लस सुरक्षा में करीब 55 जवान वीआईपी की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं। यह एनएसजी के कमांडो होते हैं। यह कमांडो वीआईपी के घर से लेकर उनके दफ्तर तक उनके साथ रहते हैं।

जेड श्रेणी की सुरक्षा एक हाईलेवल सुरक्षा व्यवस्था है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। अब 22 सुरक्षा कर्मी तेजस्वी के साथ साए की तरह हमेशा साथ रहेंगे। इसमें एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मी दोनों शामिल रहते हैं। इस कैटेगरी की सुरक्षा में आईटीबीटी या सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहते हैं।

पप्पू यादव को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा श्रेणी के तहत वीआईपी की सुरक्षा में करीब एक दर्जन जवान तैनात रहते हैं। इनमें 2-4 कमांडो और तीन पीएसओ होते हैं। इसके अलावा वाई श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था के तहत वीआईपी की सुरक्षा में करीब 8 जवान हमेशा तैनात रहते हैं। इन जवानों के लिए दो गाड़ियां रहती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.