Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | सनकी गार्ड की करतूत- भोजपुरी गाना नहीं बजाया तो कर दी अंधाधुंध फायरिंग
Jharkhand

सनकी गार्ड की करतूत- भोजपुरी गाना नहीं बजाया तो कर दी अंधाधुंध फायरिंग

हरमू रोड के बार में सनकी गार्ड की दबंगई, पुलिस ने रिवॉल्वर संग किया गिरफ्तार।
By Samsul HaqueAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनकी गार्ड ने भोजपुरी गाना नहीं बजाए जाने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हरमू रोड गौशाला चौक के पास ग्रेविटी लांच एंड बार में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी राहुल सिंह एक बड़े नेता का अंगरक्षक रह चुका है। वह वर्तमान में पीएचडी कॉलोनी हिनू डोरंडा का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि बार में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच बकझक हो गई, तभी राहुल ने फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद बार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। राहुल के पास से एक रिवॉल्वर और 21 राउंड गोली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग करने की बात कबूला। वहीं, बार के मैनेजर आशीष सिन्हा के लिखित बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, राहुल दबंगई दिखाते हुए भोजपुरी गाना बजाने के लिए जोर देने लगा। नहीं बजाने पर उसने फायरिंग की।

बार में कई लोग मौजूद थे। जिस गाने की फरमाइश राहुल कर रहा था, उस गाने को बजाने में असमर्थता जताई गई। उसके बाद राहुल ने पिस्टल निकाल कर धमकाने लगा। इसी दौरान बार के स्टाफ ने जानकारी पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले राहुल ने फायरिंग कर दी। उसके बाद बार में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Bhojpuri song firing guard arrested Jharkhand Harmu Road bar incident Jharkhand police action private security guard firing गार्ड गिरफ्तार झारखंड झारखंड पुलिस कार्रवाई निजी सुरक्षा गार्ड गोलीकांड भोजपुरी गाना फायरिंग हरमू रोड बार घटना
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.