फॉण्ट कनवर्टर NEW

भैरव सिंह की जमानत याचिका पर 8 अगस्त को सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका पर अब 8 अगस्त को अपर न्यायायुक्त की अदालत में सुनवाई होगी। भैरव सिंह को रांची पुलिस ने 19 जुलाई 2025 को एक मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका पर अब 8 अगस्त को अपर न्यायायुक्त की अदालत में सुनवाई होगी। भैरव सिंह को रांची पुलिस ने 19 जुलाई 2025 को एक मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भैरव सिंह की ओर से पहले मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद उनके वकीलों ने उच्च अदालत में जमानत की अर्जी दी है, जिस पर अब 8 अगस्त को सुनवाई होगी।

यह मामला रांची के चुटिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सुझाता चौक स्थित बिग बाजार परिसर में पार्किंग की ठेकेदारी को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सड़क पर मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसमें भाजपा नेता भैरव सिंह की संलिप्तता भी पाई गई।

इस मामले में चुटिया थाना में कांड संख्या 125/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद भैरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखी गई है। अब सभी की निगाहें 8 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। अगर अदालत से भैरव सिंह को राहत नहीं मिली, तो उनकी न्यायिक हिरासत आगे बढ़ सकती है। वहीं, भाजपा ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram