Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मैं अपना रास्ता अलग बनाऊंगा : चंपाई सोरेन
#Trending

मैं अपना रास्ता अलग बनाऊंगा : चंपाई सोरेन

By Samsul HaqueAugust 24, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Seraikela : जेएएम ( JMM ) से नाराज चल रहे झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपना रास्ता अलग बनाने की घोषणा कर दी है। चंपई सोरेन ने सरायकेला में शक्ति प्रदर्शन के साथ ही साथ विरोधियों को कड़ा संदेश दिया। चंपाई सोरेन ने जनसभा में कहा कि पांच महीने सीएम की कुर्सी पर रहते हुए मैंने बेमिसाल काम कर दिखाए, जिसे लोग भूल नहीं सकते हैं। सरायकेला में जनता का अपार समर्थन देख पूर्व सीएम ने साफ कर दिया कि बहुत जल्द इसकी घोषणा करूंगा।

चंपाई सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे काम शायद पार्टी चीफ को पसंद नहीं आया, इसलिए बेइज्जत कर मुझे कुर्सी से उतार दिया। लेकिन अब जनता के समर्थन से दोबारा मजबूत राजनीति करनी है। मैं अपना रास्ता अलग बनाऊंगा। चंपाई सोरेन ने कहा कि 40 साल पहले जब विधायक नहीं था, तब टाटा कंपनी के खिलाफ जोरदार आंदोलन कर सबसे बड़े औद्योगिक घराने की ईंट से ईंट बजा दी थी, तब कंपनी ने 50 लाख रुपये में मेरी हत्या का सौदा किया था, लेकिन मैं उनसे डरा नहीं और लड़कर हजारों मजदूरों को स्थाई नौकरी दिलाई। उन्होंने कहा, जब टाटा जैसी बड़ी कंपनी नहीं रोक पाई तो मेरे राजनीतिक विरोधी क्या रोकेंगे?

चंपाई सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब इतिहास रचने आया हूं। मंच से उन्होंने जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान सभा में उपस्थित लोगों ने एक सुर में वीर तुम आगे बढ़ो-हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए। पूर्व सीएम ने अपने संबोधन में अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने कहा कि जिस संगठन को अपने खून पसीने से सींचा, उस पार्टी ने वो सम्मान नहीं दिया। इसलिए अब नया इतिहास लिखने निकला हूं।

उन्होंने जनता से कहा, आपका समर्थन देख ऐसा लगने लगा है कि नया विकल्प के सस्पेंस पर अब विराम लगने का वक्त आ गया है। हमने टाटा जैसी कंपनी से लोहा लिया। जादूगोड़ा माइंस को लेकर यहां के आदिवासी- मूलवासियों के हक की लड़ाई लड़ी। अलग झारखंड राज्य के लिए महीनों परिवार की चिंता छोड़ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ जंगल- जंगल भटकता रहा। मेरे बच्चे कैसे बड़े हुए मैंने नहीं देखा। झारखंड अलग राज्य मिलने के 24 साल बाद अब नया अध्याय लिखने की जरूरत है।

इस खबर को भी पढ़ें : चंपई की पोस्ट के बाद सोरेन पर सियासी बहस तेज, जानें क्या बोलें..?

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में एकबार फिर हेमंत सरकार, दिया वीडियो संदेश, बीजेपी पर साधा निशाना

इस खबर को भी पढ़ें : गरीब महिलाओं को हर माह ₹1000 देगी सरकार, जानें कैसे करें अप्लाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.