फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur Plane Missing: ट्रेनी पायलट का शव चांडिल डैम से मिला

Jamshedur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार ( 20 अगस्त) को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो सीट वाला एक प्रशिक्षण विमान (Training aircraft) लापता हो गया, जिसके बाद उसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार ( 20 अगस्त) को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो सीट वाला एक प्रशिक्षण विमान (Training aircraft) लापता हो गया, जिसके बाद उसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ‘अलकेमिस्ट एविएशन’ के एक इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट ने फ्लाइट ‘सेसना 152’ में दोपहर करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ने के बाद गायब हुए विमान का अब तक पता नहीं चल पाया है। विमान को अब नेवी की टीम खोज रही है। इसके लिए नेवी की टीम आंध्र प्रदेश से पहुंच चुकी है। इस बीच गुरुवार सुबह चांडिल डैम में एक शव मिला है। जिसकी पहचान ट्रेनी पायलट शुब्रोदीप दत्ता के रूप में की गई है। गुरुवार सुबह चांडिल बांध मत्सय जीवी स्वावलंबन समिति के मछुआरों ने चांडिल डैम किनारे देखा। जिसके बाद प्रशासन को सूचना देकर ट्रेनी पायलट के शव को बाहर निकला गया है।

सोनारी एयरपोर्ट से 20 अगस्त की सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद से लापता ट्रेनी एयरक्राफ्ट के आज बरामद होने की पूरी संभावना है। लापता एयरक्राफ्ट को खोजने के लिए विशाखापट्टनम से नेवी की एक टीम आ चुकी है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। एक शव भी मिला है।

21 अगस्त को सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम एयरक्राफ्ट और दोनों पायलट की खोजबीन करती रही। एनडीआरएफ के गोताखोर पानी के नीचे भी गए। लेकिन पानी के नीचे की विजिबिलिटी नहीं के बराबर है। क्योंकि बारिश की वजह से पानी मटमैला हो गया है। ऐसी स्थिति में सिर्फ टेक्नोलॉजी ही काम आ सकती है। इसी वजह से सरायकेला प्रशासन ने नेवी से मदद के लिए रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया था। जिला प्रशासन की पहल के बाद विशाखापट्टनम से नेवी की एक टीम को झारखंड भेजा गया है। नेवी की टीम विशेष विमान से देर रात रांची पहुंची है।

इस खबर को भी पढ़ें : चंपई की पोस्ट के बाद सोरेन पर सियासी बहस तेज, जानें क्या बोलें..?

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड के जंगल से मिला 2KG का आईईडी बम, नक्सली साजिश फेल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram