फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज ठाकरे के भाषण के बाद डांस बार में तोड़फोड़, MNS कार्यकर्ताओं पर FIR

India News: कभी भाषा के नाम पर गुंडागर्दी तो कभी भावनाएं आहत होने के बहाने तोड़फोड़ करना मनसे के नियत बन गई है। इस बार डांस बार में तोड़फोड़ करने वाले मनसे के 15 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना पार्टी प्रमुख

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: कभी भाषा के नाम पर गुंडागर्दी तो कभी भावनाएं आहत होने के बहाने तोड़फोड़ करना मनसे के नियत बन गई है। इस बार डांस बार में तोड़फोड़ करने वाले मनसे के 15 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना पार्टी प्रमुख राज ठाकरे द्वारा एक सार्वजनिक भाषण के दौरान रायगढ़ जिले में अवैध बारों पर तीखा हमला करने के कुछ ही घंटों बाद हुई थी। मामला दर्ज करने की जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

डांस बार में तोड़-फोड़ करने वाले मनसे के 15 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

घटना से कुछ घंटे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रायगढ़ में पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) की एक रैली को संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर डांस बार के संचालन की निंदा की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनसे पदाधिकारी योगेश चिले और 15 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच चल रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कुछ लोग शनिवार देर रात पनवेल के बाहरी इलाके में नाइट राइडर्स बार में घुसते हुए, वहां फर्नीचर में तोड़फोड़ करते हुए, शराब की बोतलें तोड़ते हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, मनसे नेता संदीप देशपांडे ने बार में तोड़फोड़ की घटना का बचाव करते हुए इसे प्रतीकात्मक विरोध बताया है। उन्होंने कहा, सरकार को इन अवैध बारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। क्या वे बार चला रहे हैं या उसे बचा रहे हैं? अगर वे इन्हें बंद नहीं करेंगे, तो लोग कार्रवाई करेंगे। राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे इससे पहले गैर मराठी भाषियों के साथ मारपीट करने के मामले में भी आलोचनाओं का सामना कर चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram