फॉण्ट कनवर्टर NEW

Shibu Soren : तीन दिन का राजकीय शोक, झारखंड विधानसभा सत्र स्थगित

Jharkhand News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनके निधन के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनके निधन के बाद झारखंड सरकार ने यह निर्णय लिया। शोक की अवधि में राज्यभर में सभी सरकारी आयोजन रद्द कर दिए गए हैं और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

इसके साथ ही झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय 4 और 5 अगस्त को बंद रहेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह फैसला शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि स्वरूप लिया गया है, जिनका झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज में अमूल्य योगदान रहा है।

विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राजकीय शोक के मद्देनज़र झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने गुरुजी को श्रद्धांजलि दी और कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने भावुक संबोधन में कहा, “गुरुजी वंचितों, आदिवासियों और पीड़ितों की आवाज थे। उनका निधन सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

शिबू सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति का एक युग समाप्त हो गया है। राज्य में शोक का माहौल है और हर वर्ग उन्हें याद कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram