फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में 15 लाख की चोरी का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, सोना-चांदी और नकदी बरामद

Jharkhand News: जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डायगनल रोड पर बने पंचभवन में 10 जुलाई की रात हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डायगनल रोड पर बने पंचभवन में 10 जुलाई की रात हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चुराए गए चांदी के 15 सिक्के, सोने की तीन टूटी हुई चूड़ियां, 31,500 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

चोरी के तुरंत बाद गृहस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। एसएसपी पियूष पांडेय के निर्देश पर सिटी एसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर के नेतृत्व में SIT गठित की गई, जिसने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर जांच को तेज किया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • रोहित राब उर्फ लल्ला (21) – जुगसलाई बलदेव बस्ती

  • विकास दास उर्फ अंडा बच्चा (19)

  • अमन कुमार उर्फ गोरी/राहुल (26) – बागबेड़ा कॉलोनी

  • आकाश पात्रो उर्फ एजे (27) – बागबेड़ा गाड़ाबासा

  • रजनीश लाल (54) – एग्रिको शिव सिंह बगान

जांच में सामने आया कि अमन उर्फ राहुल के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य के खिलाफ भी कई मामले पूर्व में दर्ज हैं। ये सभी अपराध की दुनिया में पहले से सक्रिय रहे हैं।

पुलिस टीम में डीएसपी मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, एसआई आकाश पांडेय और अन्य अधिकारी शामिल रहे। एसएसपी पियूष पांडेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram