फॉण्ट कनवर्टर NEW

झामुमो का एक और विधायक मेडिका अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार

Ranchi News: झारखंड की राजनीति में एक और विधायक की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक अनंत प्रताप देव को सिर दर्द की शिकायत के बाद रांची के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड की राजनीति में एक और विधायक की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक अनंत प्रताप देव को सिर दर्द की शिकायत के बाद रांची के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 31 जुलाई की रात अचानक तेज सिर दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और कहा जा रहा है कि यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार बना रहा तो 3 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अनंत प्रताप देव की तबीयत को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल जरूर बना, लेकिन अब राहत की खबर यह है कि उनकी हालत में निरंतर सुधार हो रहा है।

इस बीच, झामुमो के वरिष्ठ नेता और गढ़वा के पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर ने मेडिका अस्पताल जाकर अनंत प्रताप देव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव जी से मुलाकात की। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मां गढ़देवी से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटें।”

विधायक के स्वास्थ्य को लेकर पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी लगातार संपर्क में हैं। वहीं, क्षेत्र के लोगों और समर्थकों की दुआएं लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए जारी हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को भी स्वास्थ्य कारणों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में झारखंड की राजनीति में नेताओं की बिगड़ती तबीयत को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram