Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»संसद सत्र में हंगामा, ओम बिरला बोले- जनता ने आपको मौका दिया, उसे यूं बर्बाद न करें
India

संसद सत्र में हंगामा, ओम बिरला बोले- जनता ने आपको मौका दिया, उसे यूं बर्बाद न करें

संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे हंगामे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप बहस और सवालों की जगह नारेबाजी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने सांसदों से गंभीरता से सदन चलाने की अपील की।
By Samsul HaqueAugust 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे ने सदन की कार्यवाही को बाधित कर दिया है। शुक्रवार को एक बार फिर जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर विपक्षी दलों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सत्र को दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

इस हंगामे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताते हुए विपक्षी सांसदों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जनता ने जो अवसर आपको दिया है, उसे नारेबाजी और तख्तियों में बर्बाद न करें। प्रश्नकाल लोकतंत्र की आत्मा होता है, इसे बाधित करना जनआकांक्षाओं का अपमान है।”

ओम बिरला ने स्पष्ट कहा कि संसद में सवाल पूछना, बहस करना और जवाब लेना सांसदों का अधिकार है, लेकिन नारेबाजी और हंगामे से न केवल सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है, बल्कि अन्य सांसदों के अधिकार भी छीने जाते हैं। उन्होंने कहा, “आप इस सदन में जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने आए हैं। यह अवसर जनता का है, उसे खोने मत दीजिए।”

उन्होंने कुछ वरिष्ठ सदस्यों की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा कि उनसे इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं थी। ओम बिरला ने सभी सांसदों से अपील की कि वे रचनात्मक बहस में हिस्सा लें और लोकतंत्र को मजबूत करें।

इस बार मानसून सत्र का आज 10वां दिन था, लेकिन अब तक केवल दो दिन ही प्रश्नकाल ठीक से चल पाया है। संसद में अब तक केवल “ऑपरेशन सिंदूर” और “मणिपुर में राष्ट्रपति शासन” जैसे मुद्दों पर ही विशेष चर्चा हो सकी है, बाकी समय हंगामे की भेंट चढ़ गया।

लोकसभा अध्यक्ष की यह सख्त चेतावनी अब यह संकेत देती है कि यदि विपक्ष इसी तरह चलता रहा, तो मानसून सत्र का शेष हिस्सा भी सिर्फ राजनीतिक प्रदर्शन का मंच बनकर रह जाएगा, जिससे देश और जनता दोनों को नुकसान होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026

RECENT ADDA.

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026

बारिश में मक्खियों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, बीमारियां रहेंगी दूर

July 13, 2026

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.