फॉण्ट कनवर्टर NEW

कपाली में ड्रग तस्कर और खरीदार धराए, 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की। तमोलिया स्थित बारी कॉलोनी में नशा विरोधी अभियान के तहत दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार शाम एक बड़ी सफलता हासिल की। तमोलिया स्थित बारी कॉलोनी में नशा विरोधी अभियान के तहत दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर और लगभग पांच हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर दो युवक भागने लगे, जिससे उन पर संदेह हुआ। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर की 19 पुड़िया मिली, जिसकी बाजार कीमत लगभग 28 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनू आलम उर्फ दानिश (25 वर्ष), निवासी रोड संख्या-17, आजाद नगर थाना क्षेत्र, जमशेदपुर और मोनु सिंह (21 वर्ष), निवासी हरी मंदिर, तमोलिया, कपाली ओपी क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इनमें एक युवक ड्रग तस्करी में लिप्त था जबकि दूसरा उसे खरीदने आया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी के साथ सब-इंस्पेक्टर अनीता सौरेन, खुशाद आलम, हुसैन अंसारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

थाना प्रभारी धीरंजन कुमार ने क्षेत्रवासियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कपाली ओपी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशाखोरी, तस्करी, अड्डेबाजी या बाइक रेसिंग जैसे अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार गश्त और निगरानी अभियान चला रही है, जिससे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram