Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | जनता दरबार में सख्त हुए रांची उपायुक्त, दो अंचल अधिकारियों को शो-कॉज
#Trending

जनता दरबार में सख्त हुए रांची उपायुक्त, दो अंचल अधिकारियों को शो-कॉज

संवेदनशील मामलों पर मानवीय दृष्टिकोण, डिस्लेक्सिक और कैंसर पीड़ितों को मिली राहत
By Muzaffar HussainJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, दाखिल-खारिज जैसी जन समस्याओं के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी कई शिकायतें दर्ज की गईं।

जन समस्याओं पर लापरवाही पर सख्त उपायुक्त

जनता दरबार में आई शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए मांडर अंचल अधिकारी और कांके अंचल के एक कर्मचारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

कांके अंचल की कमला देवी ने सुगनू मौजा, खाता संख्या-93 की अपनी जमीन में ऑनलाइन पंजी-2 में सुधार के लिए 7 जुलाई को जनता दरबार में आवेदन दिया था। संबंधित अंचल अधिकारी को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल शो-कॉज करने का आदेश दिया।

इसी तरह मांडर अंचल की गीता देवी ने फर्जी वंशावली और कागजात के आधार पर जमीन के निबंधन व म्यूटेशन की शिकायत की थी। पूर्व में दिए गए निर्देश के बावजूद म्यूटेशन नहीं रोका गया, जिसके बाद उपायुक्त ने मांडर अंचल अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी किया।

शिक्षा के अधिकार की अनदेखी पर सख्ती

बुंडू निवासी वरुण कुमार महतो ने शिकायत की कि शिक्षा के अधिकार के तहत चयनित होने के बावजूद विद्यालय ने उनका नामांकन नहीं लिया। इस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और विद्यालय प्रबंधन को तलब करने को कहा।

भूमि कब्जा, किरायेदार विवाद और पारिवारिक समस्याओं का समाधान

जनता दरबार में सुजीत कश्यप और जॉर्ज कच्छप ने शिकायत की कि उनकी 1 एकड़ 30 डिसमिल जमीन पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है। इस पर उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जयप्रकाश साहू ने अपर बाजार स्थित अपनी संपत्ति से किरायेदार को हटाने की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त ने एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

संवेदनशील मामलों पर मानवीय दृष्टिकोण

जनता दरबार में संवेदनशील मामलों में भी त्वरित राहत दी गई। खलारी में डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चों की देखभाल करने वाली शिक्षिका रजनी प्रिया ने अपने स्थानांतरण का आग्रह किया। उपायुक्त ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रतिनियुक्ति आदेश जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार गुमला से आई एक अन्य शिक्षिका ने बताया कि उनका पति कैंसर से पीड़ित है, इसलिए वह रांची में स्थानांतरण चाहती हैं। इस पर उपायुक्त ने जल्द ही राहत देने का भरोसा दिलाया।

संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिकता

जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के समाधान में कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अंचल अधिकारियों, बीडीओ और विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आम लोगों से सीधे संवाद करें, फील्ड विजिट करें और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें।

उपायुक्त ने कहा कि “प्रशासन की प्राथमिकता है कि तेजी और संवेदनशीलता के साथ जन समस्याओं का समाधान किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
dyslexia cancer victims relief Jharkhand Administration public problems Mandar Kanke Zone Officer show-cause Manjunath Bhajantri strict action Ranchi Janta Darbar 2025 झारखंड प्रशासन जन समस्याएं डिस्लेक्सिया कैंसर पीड़ित राहत मंजूनाथ भजन्त्री सख्त कार्रवाई मांडर कांके अंचल अधिकारी शो-कॉज रांची जनता दरबार 2025
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.