फॉण्ट कनवर्टर NEW

क्या कहा उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मोहर्रम आयोजन को लेकर?

Ranchi News : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से आज केंद्रीय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी, सचिव मुमताज गद्दी, मौलाना मंजीरुद्दीन, रशीद अंसारी, अमन अंसारी और अरमान अंसारी शामिल थे।

अपनी भाषा में पढ़ें

प्रतिनिधिमंडल ने मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन में जिला प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर इंतजामों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस बार पर्व गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ, जिसका श्रेय प्रशासन की सजगता और सामुदायिक समन्वय को जाता है।

प्रतिनिधियों ने उपायुक्त श्री भजन्त्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने न सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से बल्कि भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी बेहतरीन कार्य किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन सदैव सभी समुदायों के पर्वों व आयोजनों में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी तरह की समन्वयात्मक भावना के साथ कार्य किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram