Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | “सर, बेटा अब मेरा ख्याल रखेगा” एक मां की खुशी, उपायुक्त की सख्ती से मिला समाधान
#Trending

“सर, बेटा अब मेरा ख्याल रखेगा” एक मां की खुशी, उपायुक्त की सख्ती से मिला समाधान

By Muzaffar HussainJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के सामने लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। इस दरबार में एक भावुक क्षण उस वक्त आया जब राहे की गुरुवारी देवी हाथ जोड़कर उपायुक्त को धन्यवाद देती नजर आईं। उन्होंने कहा, “सर, अब मेरा बेटा मेरा भरण-पोषण करेगा। आपका बहुत धन्यवाद।”

गुरुवारी देवी ने पिछली बार शिकायत की थी कि उनका बेटा, जो अनुकंपा के तहत नौकरी में आया है, उन्हें छोड़ चुका है और देखभाल नहीं कर रहा। उपायुक्त भजन्त्री ने तत्काल अंचल अधिकारी और स्थापना प्रभारी को वेतन रोकने का निर्देश दिया। नतीजा ये हुआ कि बेटा जिम्मेदारी लेने पर मजबूर हुआ।

जनता दरबार में ज़मीन से जुड़ी समस्याओं पर भी कार्रवाई हुई, जैसे अवैध कब्जा, दोहरी जमाबंदी, पंजी-2 में सुधार और ऑनलाइन रसीद निर्गत करने की मांग। उपायुक्त ने सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए और कहा कि जनता दरबार एक भरोसेमंद मंच है जहाँ लोगों को सीधे समाधान मिलता है।

लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि अब उनकी आवाज सीधे अधिकारी तक पहुंच रही है हालांकि उपायुक्त श्री भजन्त्री की व्यस्तता के चलते कई फरियादी उपायुक्त से आज भी नहीं मिल पाए और बेरंग ही घर लौट गए। इनमें काफी संख्या में महिला बुजुर्ग फरियादी थे। कई फरियादी ऐसे थे जो लगातार दो सप्ताह से उपायुक्त के जनता दरबार में आ रहे हैं लेकिन टोकन नहीं मिलने से वे उपायुक्त के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसे लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि टोकन आबंटन का समय नि​श्चित किया जाए और फरियादी की फरियाद सुनने के लिए ठोस पहल किया जाए। किसी भी फरियादी को बेरंग नहीं लौटाया जाए। उन्होंने कहा उपायुक्त सर अच्छा काम कर रहे हैं। यही सुनकर हम आए हैं लेकिन जब उनसे मिले बिना घर लौटना पड़ता है तो सरकार की नकारात्मक छवि बनती है। अंदर से हमें अच्छा फील नहीं होता।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
compassionate employment Jharkhand Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri Janata Darbar Ranchi Jharkhand Land Dispute Resolution Ranchi district administration complaint अनुकंपा नौकरी झारखंड उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री जनता दरबार रांची झारखंड जमीन विवाद समाधान रांची जिला प्रशासन शिकायत
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.