फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में हुई 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह और हेमंत सोरेन हुए शामिल

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की बैठक का आयोजन हुआ। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मेजबान राज्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की बैठक का आयोजन हुआ। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मेजबान राज्य के प्रतिनिधित्व के रूप में शामिल हुए।

यह बैठक पूर्वी भारत के राज्यों झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आपसी समन्वय, सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक सुधार जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित रही। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को मजबूत करना और क्षेत्रीय मुद्दों को समय पर सुलझाना रहा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्वी भारत देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है, और ऐसे मंच क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे का विकास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में योजनाओं की गति जैसे विषयों पर राज्यों के बीच सहयोग की जरूरत बताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में झारखंड से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा “राज्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्र से सहयोग की आवश्यकता है।” साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दिए जाने की मांग की।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याएं, जल संसाधन, आंतरिक सुरक्षा, साइबर क्राइम, आधार से संबंधित विषय, और सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। सभी राज्यों ने अपने सुझाव और चुनौतियां साझा कीं।

बैठक के अंत में यह सहमति बनी कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएंगी। इस मौके पर सभी राज्यों के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह बैठक पूर्वी भारत में सहयोग और विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram