Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | झारखंड में शांतिपूर्ण मुहर्रम जुलूस, सीएम और प्रशासन को सेंट्रल कमिटी ने कहा धन्यवाद
#Trending

झारखंड में शांतिपूर्ण मुहर्रम जुलूस, सीएम और प्रशासन को सेंट्रल कमिटी ने कहा धन्यवाद

By Muzaffar HussainJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : सेंट्रल मुहर्रम कमिटी ने रांची में आपसी सौहार्द और प्रशासनिक सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुए मुहर्रम के जुलूस को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों, विभागों और आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कमिटी के सरपरस्त मो. सईद, अध्यक्ष जावेद गद्दी, महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इसलाम और उपाध्यक्ष आफताब आलम ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि इस बार मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा समेत सभी पुलिस अधिकारियों, नगर निगम, बिजली विभाग, पीएचईडी और अन्य सभी संबंधित विभागों का विशेष धन्यवाद किया गया।

कमिटी ने भारी बारिश के बावजूद रांची की आम जनता के सहयोग की भी सराहना की और उनके प्रति आभार प्रकट किया। लोगों की सहभागिता और सहयोग से यह जुलूस शांति और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरा।

धवताल अखाड़ा और इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा ने भी इस आयोजन के सफल संचालन पर सभी को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा जताई। यह आयोजन ना सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण था, बल्कि इससे समाज में एकता, सहिष्णुता और प्रशासनिक संवेदनशीलता का भी परिचय मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Administrative cooperation in Muharram Central Muharram Committee statement Jharkhand Muharram harmony Jharkhand Muharram news Ranchi Muharram procession 2025 झारखंड मुहर्रम समाचार झारखंड मुहर्रम सौहार्द मुहर्रम में प्रशासनिक सहयोग रांची मुहर्रम जुलूस 2025 सेंट्रल मुहर्रम कमिटी बयान
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.