Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»कराची धरती के लगातार कांपते झटकों से थर्राया
World

कराची धरती के लगातार कांपते झटकों से थर्राया

By Samsul HaqueJuly 7, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: पाकिस्तान के कराची शहर में बीते जून महीने में करीब 60 छोटे-बड़े भूकंप आए। इल भूकंपों की तीव्रता भले ही कम रही हो, लेकिन लोगों की नींद, सुकून और मानसिक शांति सब कुछ उड़ा ले गए। यहां का सबसे बड़ा शहर कराची इन दिनों धरती के लगातार कांपते झटकों से थर्राया हुआ है।

सिंध प्रांत के इस औद्योगिक और वित्तीय केंद्र में 2 जून से 22 जून के बीच दर्जनों बार धरती डोली। पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक, इनमें से सबसे ज्यादा 33 भूकंप मलीर इलाके के आसपास महसूस किए गए। कायदाबाद, लांधी, गदप, डीएचए सिटी, डीएचए कराची और कोरंगी जैसे घनी आबादी वाले इलाके भी इससे अछूते नहीं रहे। लांधी की एक कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले जहीर उल हसन ने 3.6 तीव्रता के एक झटके को याद करते हुए कहा, ‘हम जमीन को कांपते हुए महसूस कर सकते थे… ऐसा लग रहा था मानो कुछ बहुत बुरा होने वाला है।’ वहीं, मलीर की निगहत खान ने बताया कि जैसे ही झटके आते, पूरा परिवार घर से बाहर निकल आता चाहे दिन हो या रात। हालांकि किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है, लेकिन लगातार कंपन से कराची के आम नागरिक डरे हुए हैं।

फैजान कादरी बताते हैं कि उनके कई दोस्तों को नींद नहीं आती, कुछ को पैनिक अटैक तक हो रहे हैं। 22 जून के बाद से कंपन बंद हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या कराची अब पूरी तरह सुरक्षित है? मौसम विज्ञान और समुद्र भूविज्ञान के विशेषज्ञों अमीर हैदर लेघारी और आसिफ इनाम ने कहा है कि इन हल्के झटकों ने जमीन के अंदर के दबाव को थोड़ा कम कर दिया है। इसलिए फिलहाल किसी बड़े भूकंप का खतरा नहीं दिख रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.