Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | देर रात महिला के घर पर चली गोली, आरोपी CCTV में पिस्तौल लहराते कैद
Jharkhand

देर रात महिला के घर पर चली गोली, आरोपी CCTV में पिस्तौल लहराते कैद

नामदा बस्ती में महिला के घर पर फायरिंग, CCTV में पिस्तौल लहराते नजर आया आरोपी
By Samsul HaqueJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में गुरुवार देर रात दहशत का माहौल बन गया, जब एक महिला के घर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। घटना गुरुद्वारा के पास रहने वाली किरण कौर के घर की है। इस फायरिंग के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

किरण कौर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह उनके इलाके के ही रहने वाले एक युवक जिसका नाम लंगर है, उसका अपने ही भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस झगड़े की सूचना पुलिस को पहले ही दे दी गई थी। किरण का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते लंगर ने देर रात उनके घर को निशाना बनाया और पिस्तौल से फायरिंग कर दी।

घटना के बाद जब CCTV फुटेज खंगाले गए तो उसमें एक युवक पिस्तौल लहराते हुए साफ नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि यही व्यक्ति फायरिंग के पीछे है। फुटेज में आरोपी की हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे पुलिस को उसकी पहचान में मदद मिल रही है।

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। मौके से दो खोखा बरामद किए गए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि फायरिंग की गई थी।

फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी प्रकार की दोबारा घटना ना हो। थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और गुस्सा दोनों है। लोग चाहते हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा होगा कि हमले के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
accused in CCTV CCTV में आरोपी Firing at woman's house Jamshedpur firing Jharkhand crime news Namda Basti firing जमशेदपुर फायरिंग झारखंड क्राइम न्यूज नामदा बस्ती गोलीकांड महिला के घर फायरिंग
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.