फॉण्ट कनवर्टर NEW

डुमरी में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न, शैक्षिक सुधारों पर हुई विस्तृत चर्चा

डुमरी प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रभारी, सभी क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (सीआरसी), पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं शिक्षा से जुड़े अन्य अधिकारीगण

अपनी भाषा में पढ़ें

डुमरी प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रभारी, सभी क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (सीआरसी), पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं शिक्षा से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गुरुगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षक प्रशिक्षण, व नवीनतम शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा करना था। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री तपेश्वर शाहू तथा प्रखंड साधनसेवी श्री राकेश कुमार द्वारा बैठक का संचालन किया गया एवं बैठक का मुख्य एजेंडा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई:
विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाना।
आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता (FLN) कार्यक्रम की समीक्षा।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना एवं उनके प्रभाव का मूल्यांकन।
पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक प्रगति की निगरानी एवं रिपोर्टिंग प्रणाली को मजबूत करना।
समुदाय एवं अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देने के उपाय।
बैठक के अंत में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को गंभीरता से लें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ छात्रों तक समय पर पहुंचाएं। साथ ही बच्चों की समग्र शिक्षा व विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर बल दिया।
यह गुरुगोष्ठी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram