फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में रातोंरात तबादला आदेश जारी, 16 अफसरों का तबादला, जानिए कौन-कहां गए?

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और इसका अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

तबादलों की प्रमुख सूची इस प्रकार है:

  • सचिन कुमार दास, जो पहले पुलिस केंद्र गोलमुरी में कार्यरत थे, अब एमजीएम थाना प्रभारी बनाए गए हैं।

  • अविनाश कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी से स्थानांतरित कर परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।

  • बैजनाथ कुमार, जो घाटशिला अंचल निरीक्षक थे, अब जुगसलाई थाना प्रभारी होंगे।

  • मो. फैज अहमद को परसुडीह थाना से सीसीआर साकची भेजा गया है।

  • मधुसूदन डे को घाटशिला थाना से जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी के रूप में भेजा गया।

  • गुलाम रब्बानी खान को सिदगोड़ा थाना से पुलिस केंद्र गोलमुरी स्थानांतरित किया गया।

  • निरंजन कुमार को मानगो थाना से सीतारामडेरा थाना प्रभारी के रूप में भेजा गया है।

  • भूषण कुमार, जो गोलमुरी ट्रैफिक प्रभारी थे, अब साइबर थाना बिष्टुपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • बिरेन्द्र कुमार को जुगसलाई ट्रैफिक से सिदगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

  • नित्यानंद प्रसाद को सीसीआर साकची से मानगो थाना भेजा गया है।

  • वंश नारायण सिंह को पटमदा अंचल से घाटशिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • शैलेन्द्र को साइबर थाना से गोलमुरी यातायात प्रभारी बनाया गया है।

  • पवन कुमार-1 को सुंदरनगर थाना से पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया।

  • विवेक कुमार पंडित, बिरसानगर थाना से पुलिस केंद्र गोलमुरी स्थानांतरित हुए हैं।

  • अमित कुमार चौधरी को सोनारी थाना से हटाकर बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है।

  • अजीत कुमार मुंडा को पोटका थाना से सुंदरनगर थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इस तबादले को जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है। यह फेरबदल जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram