फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंचल कार्यालय की लापरवाही पर फूटा मंत्री का गुस्सा, दी कड़ी चेतावनी

Palamu News : राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बुधवार को मनातू अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां भारी अनियमितताओं के बीच उनका गुस्सा फूट पड़ा। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए, वहीं म्यूटेशन, लैंडबैंक और

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu News : राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बुधवार को मनातू अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां भारी अनियमितताओं के बीच उनका गुस्सा फूट पड़ा। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए, वहीं म्यूटेशन, लैंडबैंक और अन्य अहम रजिस्टर अपडेट नहीं मिले।

मंत्री ने अंचल अधिकारी मदन कुमार सुमन और प्रधान सहायक से जब जवाब मांगा तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि सभी रिकॉर्ड एक महीने के अंदर अद्यतन किए जाएं, नहीं तो “सुधरें या कुर्सी छोड़ें”।

उन्होंने साफ कहा कि अंचल की कार्यसंस्कृति बेहद खराब हो चुकी है और अगर सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई तय है। उन्होंने 2 अगस्त को दोबारा निरीक्षण की बात भी कही।

मौके पर यह भी सामने आया कि हल्का छह में सिर्फ दो कर्मचारी हैं, जिन्हें यह तक नहीं मालूम कि उनके क्षेत्र में कितनी सरकारी जमीन है और उस पर कितना अतिक्रमण हुआ है। सीओ ने जानकारी दी कि लैंडबैंक में 2175 एकड़ जमीन है, पर इसका रिकॉर्ड अधूरा है।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा, “आप म्यूटेशन से सिर्फ पैसा वसूलना जानते हैं, बाकी जानकारी में शून्य हैं। आप सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram