फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

संथाल को मणिपुर बनाने की साजिश? JMM ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस वार्ता में बड़ा बयान देते हुए कहा कि संथाल परगना को मणिपुर जैसी हिंसा में झोंकने की साजिश की जा रही है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस वार्ता में बड़ा बयान देते हुए कहा कि संथाल परगना को मणिपुर जैसी हिंसा में झोंकने की साजिश की जा रही है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं।

हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भोगनाडीह की हालिया घटना को एक पूर्व-नियोजित षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने सीधे तौर पर गोड्डा के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री को इसमें शामिल बताया और कहा कि यह सब कुछ राजनीतिक लाभ के लिए रचा गया है।

सुप्रियो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की ताकि इस घटना के पीछे छिपे असली चेहरे सामने आ सकें। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि किसी राजनीतिक कार्यकर्ता के पास अवैध हथियार क्यों थे और वह सरकारी कार्यक्रम में क्यों पहुंचा?

उन्होंने कहा कि जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, वे केवल मोहरे हैं, असली षड्यंत्रकारी अभी पर्दे के पीछे हैं। झामुमो ने स्पष्ट किया कि वे झारखंड को मणिपुर बनने नहीं देंगे और राज्य में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram