फॉण्ट कनवर्टर NEW

गढ़वा में फोर लेन सड़क और रांची को फ्लाईओवर की सौगात, कल आएंगे गडकरी

Ranchi News: झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को रांची और गढ़वा को कई अहम परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान वह रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर और गढ़वा में रेहला

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को रांची और गढ़वा को कई अहम परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान वह रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर और गढ़वा में रेहला फोर लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे।

गडकरी गुरुवार सुबह 10:40 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे और वहां से सीधे हेलीकॉप्टर से गढ़वा जिले के हूर गांव जाएंगे। वहां दोपहर 12 बजे वह रेहला फोर लेन रोड का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:15 बजे रांची लौटेंगे।

रांची में सबसे पहले गडकरी बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर वहां से रातू रोड पहुंचकर करीब 3 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एक मोटरसाइकिल जुलूस के साथ वह ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राज्य में एनएचएआई की कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और इनकी समीक्षा भी करेंगे। शाम को वह होटल रेडिशन ब्लू में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें ट्रांसपोर्ट और हाईवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम के समापन के बाद गडकरी शाम 6:45 बजे एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को झारखंड के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram