फॉण्ट कनवर्टर NEW

रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन की तैयारी जोरों पर, 3 जुलाई को होगा भव्य आयोजन

Ranchi News : राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, मेहमानों के स्वागत एवं उद्घाटन समारोह की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई।

बैठक में डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, एसडीओ, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी, यातायात पुलिस अधीक्षक समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि उद्घाटन समारोह के दिन रातू रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का संचालन पूरी तरह सुगम और व्यवस्थित होना चाहिए। पुलिस विभाग और यातायात शाखा को वैकल्पिक मार्गों की योजना, भीड़ नियंत्रण और वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
श्री भजन्त्री ने सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो। पुलिस विभाग को आयोजकों और अन्य विभागों के साथ लगातार समन्वय में रहने को कहा गया।

अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी तैयारी
समारोह के दौरान मेहमानों और आम जनता के लिए पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और आपातकालीन सेवाओं की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह फ्लाईओवर शहर के ट्रैफिक को काफी राहत देगा और रांची के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram