Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Politics»क्या RJD भारत में संविधान की जगह शरिया कानून चाहती है? बीजेपी का हमला
Politics

क्या RJD भारत में संविधान की जगह शरिया कानून चाहती है? बीजेपी का हमला

वक्फ पर तेजस्वी यादव के बयान से गरमाई सियासत, बीजेपी ने लगाए शरिया कानून लाने के आरोप
By Samsul HaqueJuly 1, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। वक्फ संपत्तियों को लेकर उनके द्वारा संसद में पारित कानून को “कूड़ेदान में फेंकने” की बात कहने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर RJD और तेजस्वी यादव पर सीधे निशाना साधा।

शरिया कानून की चाहत?
गौरव भाटिया ने कहा कि RJD और तेजस्वी यादव अब समाजवादी नहीं, बल्कि “नमाजवादी” बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RJD तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई है और अब देश में शरिया कानून लागू करने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा, “क्या तेजस्वी यादव और RJD अब भारतीय संविधान के बजाय शरीया कानून के समर्थक हो गए हैं? क्या ये बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को नहीं मानते?”

वक्फ संशोधन कानून को लेकर बयान
भाटिया ने कहा कि वक्फ बोर्ड को लेकर संसद में पारित कानून को तेजस्वी यादव ने कूड़ेदान में फेंकने की बात कही है, जो सीधे तौर पर संविधान और लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या तेजस्वी यादव ने कभी संविधान की मूल भावना को समझने की कोशिश की है? “अगर ये लोग विपक्ष में रहते हुए संविधान और कानून को नकार रहे हैं, तो सत्ता में आने पर क्या करेंगे?” — भाटिया ने पूछा।

तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता का आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने RJD पर तुष्टिकरण और सांप्रदायिक राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी और लालू यादव का शासन काल ‘जंगलराज’ का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा, “जो लोग कानून की जगह मजहबी भावनाओं को प्राथमिकता देते हैं, वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।”

एनडीए नहीं होने देगा जहरीली सोच सफल
भाटिया ने कहा कि भाजपा और एनडीए के सभी घटक दल मिलकर RJD की इस ‘जहरीली सोच’ के खिलाफ संघर्ष करेंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने के लिए देशवासियों को ऐसे नेताओं को जवाब देना चाहिए जो धार्मिक तुष्टिकरण के नाम पर सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाते हैं।

बिहार में फिर गरमाएगा सियासी पारा
तेजस्वी यादव के इस बयान से बिहार की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। चुनावी साल में इस तरह के मुद्दे राजनीतिक दलों के लिए संवेदनशील हो जाते हैं और दोनों ओर से बयानबाजी तेज हो जाती है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गहराने की संभावना है, खासकर तब जब विपक्षी दलों की एकता और रणनीति पर भी भाजपा की नज़र बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.