Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा 34 पहुंचा, मलबे से निकाले गए 31 शव
India

तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा 34 पहुंचा, मलबे से निकाले गए 31 शव

सिगाची इंडस्ट्रीज ब्लास्ट: तेलंगाना में फैक्ट्री विस्फोट से 34 मजदूरों की मौत, मलबे से निकाले गए 31 शव
By Samsul HaqueJuly 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: तेलंगाना में संगारेड्डी जिले में पशम्यलारम में ‘सिगाची इंडस्ट्रीज’ के दवा संयंत्र में सोमवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलबे को हटाते समय उसके नीचे कई शव मिले हैं। मलबे से 31 शवों को निकाला गया है, जबकि तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव अभियान अब भी जारी है।

सीएम करेंगे घटनास्थल का दौरा

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने बताया कि सीएम ए रेवंत रेड्डी मंगलवार को दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। इससे पहले एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम ने घटना पर दुख जताया और मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने और उन्हें आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य के मंत्री नरसिम्हा ने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब संयंत्र में करीब 90 लोग काम कर रहे थे।

बता दें पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी। वहीं कंपनी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना की है। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि इकाई का बीमा था। कंपनी ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।

तेलंगाना राज्य आपदा मोचन और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक ने कहा कि संदेह है कि विस्फोट संयंत्र की सुखाने वाली इकाई में हुआ। हालांकि, पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यह रिएक्टर विस्फोट का मामला था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पब्लिक अड्डा की खबर का बड़ा असर, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उतरा प्रशासन

July 10, 2026

साल 2027 में 6 दिन तक चलेगी नीट परीक्षा; पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा

July 10, 2026

सोहन चौक और अल्बर्ट एक्का चौक पर हर गुरुवार जाम बना बड़ी समस्या

July 9, 2026

RECENT ADDA.

कोल्हान में नक्सलियों पर सख्त वार, डीजीपी बोलीं- विकास रोकने वालों पर होगी कार्रवाई

July 10, 2026

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! बंद कमरे में मिला नवविवाहिता का शव, पति लापता

July 10, 2026

गुप्त सूचना पर बड़ी छापेमारी, राजनगर में 800 किलो जावा महुआ और शराब बरामद

July 10, 2026

पब्लिक अड्डा की खबर का बड़ा असर, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उतरा प्रशासन

July 10, 2026

झारखंड में SIR फॉर्म के नाम पर वसूली, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.