Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»कांके के सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और RTI Activist भाकपा माले में शामिल
#Trending

कांके के सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और RTI Activist भाकपा माले में शामिल

By Muzaffar HussainJune 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता मंगलवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन यानी भाकपा माले में शामिल हो गए। यह सामूहिक राजनीतिक सहभागिता जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

इस ऐतिहासिक पल की औपचारिक घोषणा रांची के पुराने विधानसभा भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, राज्य सचिव मनोज भक्त, सेंट्रल कमेटी सदस्य गीता मंडल, पांकी जिला परिषद सदस्य खुशबू दांगी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कांके प्रखंड के युवा नेता सरफराज अंसारी ने कहा कि उन्होंने वर्षों से पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर काम किया है, लेकिन अब समय आ गया है कि इस संघर्ष को एक संगठित राजनीतिक मंच पर ले जाया जाए। वहीं, युवा अधिकार कार्यकर्ता रेहान अंसारी ने बेरोजगारी, शिक्षा और युवाओं की उपेक्षा जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।

सामाजिक कार्यकर्ता जफर अंसारी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर ठोस बदलाव के लिए सामूहिक आंदोलन और जनराजनीति की ताकत जरूरी है। कार्यक्रम में प्रो. भादी प्रकाश उरांव, महिला अधिकार कार्यकर्ता सोनी देवी, जल-जंगल-जमीन आंदोलन से जुड़े रूद्र कच्छप, शैक्षिक न्याय के सूत्रधार और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

पार्टी नेतृत्व ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में कांके और आस-पास के क्षेत्रों में जनसभाएं, जनसुनवाइयां और पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे तौर पर समझना और उसके समाधान के लिए संगठित प्रयास करना है।

इस ऐतिहासिक शामिली में गुल मोहम्मद, दीपक उरांव, सुरेश उरांव, डॉ. जमील अख्तर, मो. इमरान, नौशाद अंसारी, संजीदा खातून, रिंकी देवी, गीता देवी, सुमन देवी, करीमन खातून, हलीमा खातून, मैमून खातून जैसे कई नाम शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.