Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | झारखंड में भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्तों संग की बैठक, अलर्ट रहने के निर्देश
#Trending

झारखंड में भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्तों संग की बैठक, अलर्ट रहने के निर्देश

अतिवृष्टि से निपटने के लिए जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय, फसल व सड़क क्षति का त्वरित आकलन होगा
By Muzaffar HussainJune 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्यभर में जलजमाव, सड़क क्षति, फसल नुकसान और अन्य आपदा स्थितियों से निपटने के लिए पूर्ण रूप से अलर्ट मोड में रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति से लोगों को राहत दिलाने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय निकायों के साथ मिलकर जल निकासी की व्यवस्था बेहतर की जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी जिलों में कंट्रोल रूम पूरी तरह से सक्रिय रहें और अतिवृष्टि से जुड़ी हर जानकारी और प्रतिक्रिया पर तेजी से कार्रवाई हो। साथ ही, जिलों में सड़कों, पुलों, पुलियाओं, मकानों और फसलों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा पर्यटन स्थलों जैसे वॉटरफॉल और बराजों पर NDRF की तैनाती सुनिश्चित की जाए और स्थानीय लोगों को भी सतर्क किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए जरूरत पड़ने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में छिड़काव कर बीमारियों को नियंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में सर्पदंश (स्नेक बाइट) के मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि अवैध बालू निकासी पुलों को कमजोर करती है, अतः ऐसे कार्यों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मानसून से जुड़ी चुनौतियों के प्रति पूरी तरह सजग है और जनहित सर्वोपरि है।

बैठक में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिवअलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत सभी जिलों के उपायुक्त उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Chief Minister Hemant Soren rain instructions Deputy Commissioner rain meeting Jharkhand Jharkhand flood disaster management Jharkhand heavy rain alert Jharkhand water logging control उपायुक्त बारिश बैठक झारखंड झारखंड जल जमाव नियंत्रण झारखंड बाढ़ आपदा प्रबंधन झारखंड भारी बारिश अलर्ट मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बारिश निर्देश
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.