फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल

Jharkhand News: झारखंड के कई जिलों में बीते 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मच गर्इ है। अब तक 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल हुए है। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया, मकान गिर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के कई जिलों में बीते 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मच गर्इ है। अब तक 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल हुए है। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया, मकान गिर गए, पुल टूट गए और नदियां उफान पर हैं। हालात को देखकर एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं।

खूंटी जिले में मिट्टी धंसने से 2 छात्रों की मौत हुई है। 22 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। खूंटी के डोड़मा गांव में कच्ची दीवार गिरने से 19 साल के राजकुमार मांझी की मौत हो गई। चाईबासा (प. सिंहभूम) में 1 महिला की मौत और 3 बच्चे घायल हो गए। रांची के तमाड़ में घर गिरने से 6 साल की एक बच्ची की जान चली गई। खूंटी के अड़की क्षेत्र में करकरी नदी पर 6 मजदूर पुल पर फंस गए। रेस्क्यू जारी है। रांची के नामकुम इलाके में 25 से अधिक लोग पानी में फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। सिमडेगा-खूंटी के बीच बनई नदी का पुल टूटने से ओडिशा से संपर्क टूट गया। एक ट्रक भी फंस गया।

जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारीबाग (बरकट्ठा) में पानी भरी सड़क पर बस फिसलने से 10 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, लगातार बारिश से जमशेदपुर में टाटा-रांची मार्ग पर सड़कें जलमग्न हो गईं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram