फॉण्ट कनवर्टर NEW

विदेश से 2 किलो सोना लाया, प्लेन में ही छोड़कर भाग गया !

India News: एक शख्स फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर प्लेन से सफर कर रहा था। उसके दिमाग में एक अजीबोगरीब आइडिया आया और उसने सोने की तस्करी की अनोखी योजना बना डाली। वो विदेश से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना लाया और

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: एक शख्स फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर प्लेन से सफर कर रहा था। उसके दिमाग में एक अजीबोगरीब आइडिया आया और उसने सोने की तस्करी की अनोखी योजना बना डाली। वो विदेश से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना लाया और प्लेन में लावारिस छोड़ गया। उसने ये सब जानबूझकर किया, ताकि विदेश से आने की वजह से पूछताछ में पकड़ा न जाए। हालांकि, वो आराम से मुंबई एयरपोर्ट से निकल गया। सोना दो दिन तक प्लेन में ही रहा और प्लेन उड़ता रहा।

इसके बाद जो हुआ सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। विदेश से आया ये तस्कर 14 जून को कोलकाता से चेन्नई पहुंचा तो अधिकारियों ने उसे डोमेस्टिक टर्मिनल पर हिरासत में ले लिया। उसके पास से पेस्ट के रूप में 1.13 किलो सोना जब्त किया गया। अगर ये शख्स मुंबई उतरा था तो कोलकाता कैसे पहुंचा? इस घटना को कालानुक्रमिक तौर पर समझने के लिए कुछ चीजों को उलट कर जांचा गया। जांच में पता चला कि वो बंगाल से नहीं बल्कि अबू धाबी से सोना तस्करी कर लाया था। उसकी पूरी चाल देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में यह भी पता चला कि वह अबू धाबी से मुंबई में सोने की तस्करी कर रहा था। खुद को बचाने के लिए उसने सोने को घरेलू मार्गों से चेन्नई लाने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक तस्कर 12 जून को अबू धाबी से पेस्ट के रूप में सोना लेकर आया और उसे अपनी सीट के नीचे छिपा दिया। सोना वहीं लावारिस पड़ा था। वह सोना लिए बिना मुंबई एयरपोर्ट से निकल गया। इसके बाद वह वहां से चेन्नई चला गया। उसने विमान को ट्रैक किया और… उसने विमान के यूनिक नंबर का इस्तेमाल करते हुए लगातार उसे ट्रैक किया। ऐसा करना बहुत आसान है, क्योंकि इन दिनों कई साइट्स पर लाइव ट्रैकिंग उपलब्ध है। उसे पता चला कि यही विमान 14 जून को कोलकाता से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाला है। उसने तुरंत कोलकाता जाने का फैसला किया।

रिपोर्ट के मुताबिक वह चेन्नई से कोलकाता गया और इंडिगो की उसी फ्लाइट में उसी सीट पर वापस बैठ गया, जहां उसने सोना रखा था। उसने वहां मौजूद सोने को आसानी से निकाल लिया। अब 48 घंटे बाद वह सोना लेकर चेन्नई एयरपोर्ट से निकलने लगा। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो पाया। जांच में यह भी पता चला कि उसने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर दूसरे नाम से टिकट बुक किया था और अपनी पहचान बदल ली थी। उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड और 898 ग्राम सोना भी जब्त किया गया। कुल मिलाकर उसके पास से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना जब्त किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram