Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पश्चिम बंगाल के महेशतला में दो गुटों में हिंसक झड़प, धारा 163 लागू, 40 लोग गिरफ्तार
India

पश्चिम बंगाल के महेशतला में दो गुटों में हिंसक झड़प, धारा 163 लागू, 40 लोग गिरफ्तार

By Samsul HaqueJune 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: कोलकाता के मुर्शिदाबाद में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तनाव पैदा हो गया है। यहां दक्षिण 24 परगना के महेशतला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। कथित तौर पर स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने एक मंदिर में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। हिंसा के बाद अब इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी गई है।

तोड़फोड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बल तैनात, 40 लोग गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के मुताबिक अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि छापेमारी की जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वहीं लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के बाहर अधिकारियों के साथ लोगों की झड़प हुई। पथराव के दौरान एक महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है।

रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि छतों से ईंटें फेंकी गईं, लोगों ने सड़कों पर टायरों में आग लगा दी और उपद्रवियों ने पुलिस स्टेशन के सामने एक बाइक को आग लगा दी। कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। इस बीच बीजेपी ने हालिया घटना को लेकर ममता बनर्जी को घेरा है।

बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर हिंसा को बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रवींद्रनगर में एक समुदाय के साथ घंटों तक हिंसा हुई। पुलिस चुपचाप देखती रही। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप और केंद्रीय बलों की मांग करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

हापुड़ के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति; पत्नी ने की जमकर धुनाई

July 13, 2026

राजनीतिक गलियारों में हलचल: पुलिस हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता श्रीनिवास, पूछताछ शुरू

July 13, 2026

RECENT ADDA.

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026

अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल, दो बसों और कार की टक्कर में 18 घायल

July 13, 2026

हापुड़ के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति; पत्नी ने की जमकर धुनाई

July 13, 2026

सैटेलाइट तस्वीरें दे रहीं गवाही: ईरान ने उड़ाए US बेस, जवाबी हमलों से दहला ईरान

July 13, 2026

आदित्यपुर में युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पिंटू प्रधान हिरासत में

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.