फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू, इस मंत्री पर लगे आरोप, जानें पूरा मामला..

Male : मालदीव की पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमाथ शमनाज को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेनिश न्यूज एजेंसी ईएफई के मुताबिक,फातिमाथ के अलावा 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सभी को

अपनी भाषा में पढ़ें

Male : मालदीव की पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमाथ शमनाज को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेनिश न्यूज एजेंसी ईएफई के मुताबिक,फातिमाथ के अलावा 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सभी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

हालांकि, मालदीव की सरकार की तरफ से अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने फातिमाथ के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान वहां से काला जादू से जुड़ा काफी सामान बरामद हुआ था। फातिमाथ राष्ट्रपति कार्यालय में काम करने वाले मंत्री एडम रामीज की पत्नी हैं।

  • राष्ट्रपति के आधिकारिक घर में राज्य मंत्री थीं फातिमाथ

फातिमाथ इससे पहले भी राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ माले की सिटी काउंसिल की सदस्य रह चुकी हैं। तब मुइज्जू राजधानी माले के मेयर थे। पिछले साल उनके राष्ट्रपति बनने के बाद फातिमाथ ने भी काउंसिल से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मुलिआज की राज्य मंत्री बन गई। बाद में उन्हें ट्रांसफर कर पर्यावरण मंत्रालय में शिफ्ट कर दिया गया। मालदीव में काले जादू को फंदिता या सिहुरु नाम से जाना जाता है। इस्लाम कानून में इसे गंभीर अपराध कहा गया है। हालांकि, इसके बावजूद मालदीव में बड़ी संख्या में लोग काला जादू करते हैं। पिछले महीने पुलिस ने मुइज्जू की पार्टी के एक नेता पर काला जादू करने के मामले में 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया था।

इस खबर को भी पढ़ें : महिला को रास नहीं आया बिना काम पैसा, किया ऐसा काम देना पड़ा 20 का सैलरी

इस खबर को भी पढ़ें : इजरायल ने किए ताबड़तोड़ धमाके, 42 फिलिस्तीनियों की गई जान..

इस खबर को भी पढ़ें : स्कूल बस में ऐसा क्या देखा कि उड़ गए पुलिस वालों के होश!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram