फॉण्ट कनवर्टर NEW

गौ-तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, तीन तस्कर गिरफ्तार, 34 मवेशी बरामद

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने बकरीद से पहले गौ-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना पर गुरुवार सुबह लगभग चार बजे डोबो वीआईपी भट्टा के पास पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने बकरीद से पहले गौ-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना पर गुरुवार सुबह लगभग चार बजे डोबो वीआईपी भट्टा के पास पुलिस ने छापेमारी की।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के चीलगू सलगाडीह निवासी रोहिना कर्मकार, चाकू हांसदा और कार्तिक लोहार के रूप में हुई है। ये तीनों तस्कर 17 मवेशियों को पैदल हांकते हुए चांडिल से कपाली की ओर ले जा रहे थे।

कुल 34 मवेशी सुरक्षित, दो वाहन जब्त

पुलिस पूछताछ में तस्करों ने और मवेशियों की जानकारी दी, जिसके बाद कुल 34 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया और स्थानीय गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया।

कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो सफेद रंग के मालवाहक वाहन (JH 22G-8083 और WB 23F-6437) भी जब्त किए गए हैं। हालांकि, दोनों वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram