फॉण्ट कनवर्टर NEW

एन्टी क्राइम चेकिंग: कांके में हथियार और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांके थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांके थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक शमसाद आलम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक गोंदा थाना क्षेत्र के टिंबर गली स्थित तीसरा अपार्टमेंट में रहता है और मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है। उसे कांके क्षेत्र के लॉ यूनिवर्सिटी के आगे रिंग रोड ओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा गया। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम का देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में लगातार सघन चेकिंग और गश्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि शमसाद पेशे से इलेक्ट्रिशियन है और बैट्री सप्लाई का भी काम करता है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह हथियार बिहार के मुंगेर से खरीदकर लाया था।

हालांकि, अब तक शमसाद के खिलाफ किसी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इसे गंभीर मामला मानते हुए गहन पूछताछ कर रही है। हथियार कहां से आया, उसका सप्लायर कौन है—इस पर छानबीन की जा रही है।

छापेमारी टीम में डीएसपी अमर कुमार पांडेय, कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक, मनोज कुमार करमाली और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram