फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के 8 जिले के 800 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए कोलकाता रवाना

रांची। समग्र शिक्षा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत झारखंड के आठ जिले के कुल 800 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुरुवार को हटिया स्टेशन से कोलकाता रवाना हुए। बच्चों के साथ 24 शिक्षक भी इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हैं। रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। समग्र शिक्षा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत झारखंड के आठ जिले के कुल 800 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुरुवार को हटिया स्टेशन से कोलकाता रवाना हुए। बच्चों के साथ 24 शिक्षक भी इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हैं। रांची, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा एवं गुमला के ये बच्चे दो दिनों तक वहां विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और 2 फरवरी को रांची लौटेंगे। बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में कोलकाता अंतर्गत बोटैनिकल गार्डन, साइंस सिटी, बिरला प्लेनेटेरियम, हावड़ा ब्रिज विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, बेलूर मठ आदि जाकर वहां के बारे में जानेंगे। साथ ही, साइंस सिटी में विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का अनुभव करेंगे। राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद शशि रंजन ने इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस समारोह में प्रशासनिक पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram