फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद, पुलिस हाई अलर्ट पर

Chatra : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई है। संगठन के जोनल कमांडर नथुनी जी के नाम से एक हस्तलिखित प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई है। संगठन के जोनल कमांडर नथुनी जी के नाम से एक हस्तलिखित प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल पर्चे में TSPC ने पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए इसका विरोध किया है। इसी आक्रोश के चलते संगठन ने चतरा, हजारीबाग, पलामू, लोहरदगा और गुमला जिले में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया है।

बता दें कि हाल ही में पुलिस कार्रवाई में TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया था, जिसे पुलिस ने बड़ी सफलता बताया था। अब TSPC इसी एनकाउंटर को फर्जी बता रहा है।

इधर बंद की घोषणा के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। चतरा सहित सभी पांच जिलों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बंद के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram