फॉण्ट कनवर्टर NEW

हरमू और हटिया से 46 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई तेज

Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग के क्रय-विक्रय और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद कई दुकानदार और नागरिक अभी भी इसका उपयोग कर रहे हैं। इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग के क्रय-विक्रय और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद कई दुकानदार और नागरिक अभी भी इसका उपयोग कर रहे हैं। इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए निगम लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 23 सितंबर 2025 को निगम की इनफोर्समेंट टीम ने हरमू बाजार और हटिया क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान निगम की टीम ने दुकानों और ठेलों की जांच की। जांच में कई स्थानों पर प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पाई गई। निगम टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 46 किलो प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य सामग्री जब्त की। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई और भविष्य में नियम उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने की बात कही गई।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि यह मानव स्वास्थ्य और पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा है। इसलिए इस पर सख्ती जरूरी है। निगम ने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

निगम ने साफ कहा कि प्लास्टिक पर रोक लगाने का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं है बल्कि नागरिकों को जागरूक करना भी है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। नागरिकों को कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण अनुकूल थैले प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रांची नगर निगम ने सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वे “एकल प्रयोग प्लास्टिक” का उपयोग पूरी तरह बंद करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। निगम ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने में केवल प्रशासन की सख्ती से सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि आम जनता की सहभागिता भी जरूरी है।

निगम अधिकारियों ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जांच अभियान और तेज किया जाएगा। हर बाजार और मोहल्ले में नियमित रूप से अभियान चलाकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने में प्रशासन का साथ दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram