फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची SSP राकेश रंजन सहित वरीय पुलिस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से इन अधिकारियों की यह मुलाकात पूरी तरह औपचारिक और शिष्टाचार आधारित रही। मुलाकात के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और शहर की सुरक्षा संबंधी विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शहर में चल रहे सुरक्षा उपायों और यातायात प्रबंधन की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रांची सहित पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस प्रशासन को पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों ने राज्य में शांति, सुरक्षा एवं पारदर्शी प्रशासन को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram