फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड पुलिस के 40 अफसर रिटायर, 8 महीने में 15 DSP और 25 इंस्पेक्टर

रांची : झारखंड पुलिस में वर्ष 1994 में दारोगा के पद पर बहाल पांच अधिकारी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके साथ ही 31 अगस्त तक इस बैच के कुल 40 पदाधिकारी रिटायर हो चुके हैं। सोमवार को सेवानिवृत्त होने वालों में दो डीएसपी बैजू

झारखंड पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड पुलिस में वर्ष 1994 में दारोगा के पद पर बहाल पांच अधिकारी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके साथ ही 31 अगस्त तक इस बैच के कुल 40 पदाधिकारी रिटायर हो चुके हैं। सोमवार को सेवानिवृत्त होने वालों में दो डीएसपी बैजू उरांव और राजेश कुमार तथा तीन पुलिस इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह, आशुतोष प्रताप नारायण और अशोक कुमार सिंह शामिल हैं। डीएसपी बैजू उरांव वर्तमान में गुमला जिले में पदस्थापित थे। वहीं, सेवानिवृत्त होने वाले अन्य अधिकारी भी राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात थे।

Read More : जयराम महतो के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मांगी, पुलिस एसोसिएशन ने धनबाद SSP को लिखा पत्र

इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के साथ ही वर्ष के पहले आठ महीनों में अब तक 15 डीएसपी और 25 पुलिस इंस्पेक्टर रिटायर हो चुके हैं। ये अधिकारी राज्य में विधि-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभा रहे थे। सेवानिवृत्ति के बाद इन पदों पर रिक्तियां हो गई हैं।

पुलिस बल की कमी से बढ़ रहा दबाव

राज्य में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की कमी लगातार बाधक बन रही है। सिपाहियों और पर्याप्त संख्या में कनीय पुलिस पदाधिकारियों की कमी के कारण पेट्रोलिंग वाहनों में मानक के अनुरूप बल उपलब्ध नहीं हो पाता है। बल की कमी का असर पुलिसकर्मियों और जवानों की ड्यूटी पर भी पड़ रहा है। उन्हें कई जगह 12-12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही है। वहीं, साप्ताहिक अवकाश तक नहीं मिल पाने की स्थिति बनी हुई है।

जनवरी से अगस्त तक कब-कितने अधिकारी हुए रिटायर?

  • 31 जनवरी: कुल 16 अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें डीएसपी सिप्रियन बागे और इंस्पेक्टर संजय कुमार के अलावा डीएसपी अखिलेश्वर प्रसाद मंडल, शैलेश प्रसाद, सरोज कुमार सिंह और विनोद उरांव शामिल हैं। इंस्पेक्टरों में राजीव रंजन-1, प्रदीप चौधरी, सुमन कुमार सिन्हा, विश्वनाथ सिंह, बंधन भगत, परमानंद बिरुवा, प्रभु सहाय एक्का, प्रदीप कुमार महतो, कृष्ण कुमार साहू और सकलदीप सिंह सेवानिवृत्त हुए।
  • 28 फरवरी: तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें डीएसपी अनूप बी. केरकेट्टा और इंस्पेक्टर किशुन दास एवं रामेश्वर राम शामिल हैं।
  • 31 मार्च: तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें डीएसपी बीरेंद्र बाड़ा तथा इंस्पेक्टर सत्यम कुमार और कमलेश कुमार शामिल हैं।
  • 31 मई: पांच अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें डीएसपी रतिभान सिंह, सुधीर प्रसाद साहू और अजय कुमार तथा इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता और फ्रांसिस जेवियर बाड़ा शामिल हैं।
  • 30 जून: पांच अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें डीएसपी कुलदीप टोप्पो तथा इंस्पेक्टर रंजीत सिन्हा, सुधीर पोद्दार, नंद किशोर साह और रामाकांत ओझा शामिल हैं।
  • 31 जुलाई: तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें डीएसपी मंजू कश्यप तथा पुलिस इंस्पेक्टर शिव गोप और विष्णु देव चौधरी शामिल हैं।
  • 31 अगस्त: पांच अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें डीएसपी बैजू उरांव और राजेश कुमार तथा पुलिस इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह, आशुतोष प्रताप नारायण और अशोक कुमार सिंह शामिल हैं।

इस तरह 1 जनवरी 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच 1994 बैच के कुल 40 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें 15 डीएसपी और 25 पुलिस इंस्पेक्टर शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram