फॉण्ट कनवर्टर NEW

1965 के वीर योद्धा अब्दुल हमीद को किया गया याद

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर गाजीपुर के धामूपुर स्थित अब्दुल हमीद धाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपनी भाषा में पढ़ें

गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर गाजीपुर के धामूपुर स्थित अब्दुल हमीद धाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने 21 परमवीर जल स्मारक, वीर अब्दुल हमीद संग्रहालय और भारतीय सेना की ओर से स्थापित टैंक व सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। भारतीय सेना की ओर से वीर अब्दुल हमीद को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

1965 के युद्ध में दिखाई वीरता

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस दिखाया था। उन्होंने दुश्मन के पैटन टैंकों का बहादुरी से मुकाबला किया और देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं अब्दुल हमीद

संजय सेठ ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जीवन देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। उनका बलिदान आज भी युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि अब्दुल हमीद धाम में बने स्मारक, संग्रहालय और सैन्य प्रदर्शनी के जरिए नई पीढ़ी को वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान से परिचित कराया जाएगा।

योगेंद्र सिंह यादव भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शहीदों के परिजन और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram